Connect with us

उत्तराखण्ड

सल्ट सीट से भाजपा के महेश जीना लडेंगे चुनाव

अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। भाजपा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के बड़े भाई महेश सिंह जीना को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार लिया है।

भाजपा के कद्दावर नेता और वरिष्ठ विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद सल्ट विधानसभा सीट खाली हुई । जिसमें कई उम्मीदवारों के नाम सामने आए लेकिन भाजपा ने सहानुभूति दिखाते हुए स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र जीना के बड़े भाई महेश जीना को उपचुनाव के लिए मैदान में उतार लिया है।

विदित हो कि सुरेंद्र जीना ने विधायक रहते हुए सल्ट विधानसभा क्षेत्र में विकास के मामले में काफी कार्य किया है जिसका फायदा उनके भाई महेश जीना को सीधे तौर पर मिलेगा। जनता से सीधे जुड़े होने के कारण विधानसभा क्षेत्र की जनता भी स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र जीना को अपने बेटे की तरह मानती थी इसलिए इस चुनाव में महेश जीना को सहानुभूति का भी बड़ा फायदा होगा। महेश बीकॉम ग्रेज्युट हैं और निजी व्यवसाय करते हैं। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता भी रहे हैं। पिछले 38 सालों से वह संघ के सिपाही के तौर पर काम कर रहे हैं ऐसे में उनके टिकट की दावेदारी को संगठन से भी काफी मजबूती मिलेगी। जिसके बाद सभी दावेदारों को पकड़ते हुए पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News