Connect with us

Uncategorized

आज से बदलेगा उत्तराखंड में मौसम, विभाग ने जारी किया इन पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट



उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे एक बार फिर ठंड लौटेगी।


मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेशभर में मार्च के तीसरे सप्ताह के शुरुआती दिनों में मौसम बदला रहेगा।

14 मार्च के बाद शुष्क रहेगा मौसम
वहीं 14 मार्च के बाद मौसम शुष्क होने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम वैज्ञानिको के मुताबिक 11 से 13 मार्च तक पहाडी जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं 14 मार्च के बाद से मौसम पूरे प्रदेश भर में शुष्क रहेगा।

कहा कैसा था मौसम ?
बता दें रविवार को राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री के इजाफे के साथ 19.6 डिग्री रहा। सिर्फ पंतनगर का अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 27.1 डिग्री रहा

Ad
यह भी पढ़ें -  कंटेंट क्रिएटर्स को झटका: चारधाम में अब रील और व्लॉग बनाना आसान नहीं, लेनी होगी अनुमति

More in Uncategorized

Trending News