Connect with us

राष्ट्रीय

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर भर्ती, पढ़े पूरी रिपोर्ट….

बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न पोस्ट पर 157 वैकेंसी निकाली है. सरकारी नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई 2023 है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा के आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in/bobsomar23/ पर जाना होगा।

उम्मीदवार को ग्रेजुएशन के साथ संबंधित क्षेत्र में पीजी डिप्लोमा या पीजी की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही संबंधित फील्ड में एक्सपीरियंस भी होना चाहिए. आयु सीमा सभी पदों पर अलग है. उम्मीदवार की आयु 28 से 42 के बीच में होना चाहिए. सलेक्टेड कैंडिडेट्स को इंडिया में कहीं पर भी पोस्ट किया जा सकता है. कैंडिडेट्स से आग्रह है कि अप्लाई करने से पहले वह एक बार ऑफिशियल नोटिस को ध्यान से पढ़ लें।

इन सभी 157 सीटों में 136 सीटें आरक्षित हैं. एससी के लिए 31, एसटी के लिए 24, ओबीसी के लिए 62, ईडब्ल्यूएस के लिए 19 और 21 जनरल के लिए आरक्षित की गई है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इसके ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.co.in पर जाकर पता कर सकते हैं.

Relationship Manager- कुल 66 सीटें

  1. Credit Analyst- कुल 74 सीटें
  2. Forex Acquisition and
    Relationship Manager- कुल 17 सीटें
ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के चार जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

More in राष्ट्रीय

Trending News