Connect with us

उत्तराखण्ड

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर किया गया गणेश महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

हल्द्वानी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर रामलीला मैदान में वैश्य महासभा हल्द्वानी का गणेश महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना के साथ हुई। सबसे पहले गणेश जी की विशाल मूर्ति को डोला ढोल – नगाड़े और पुष्प वर्षा के बीच कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।

तत्पश्चात पंडित विवेक शर्मा द्वारा पारंपरिक रूप से मूर्ति का पूजन किया गया एवं आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। वैश्य महासभा के अध्यक्ष आलोक शारदा ने बताया की गणेश जी की यह मूर्ति मिट्टी की बनी है और दिनेशपुर के पारंपरिक मूर्तिकारों द्वारा बनाई गई है। महामंत्री भवानी शंकर नीरज ने बताया की प्रतिदिन सुबह-शाम गणेश जी की आरती होगी और प्रसाद का वितरण होगा।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष देवेंद्र केसरवानी, भोलानाथ केसरवानी, रामबाबू जायसवाल, विनय लाहोटी, बद्री प्रसाद गुप्ता, दीपक अग्रवाल, रामकिशोर अग्रवाल, सुरेश केसरवानी, नीरज प्रभात गर्ग, विजय गुप्ता, वैश्य महिला समिति अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, युवा महासभा अध्यक्ष उमेश गुप्ता, युवा कार्यकारी अध्यक्ष अतुल जायसवाल, रमेश केसरवानी, सीमा देवल निशुल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी कपिल अग्रहरि, अभिषेक कश्यप, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, रामबाबू साहू, वैभव गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

More in उत्तराखण्ड

Trending News