Connect with us

उत्तराखण्ड

डम्पर की चपेट में आने से युवती की मौत, चालक गिरफ्तार

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में बरेली रोड स्थित इंदिरा नगर क्षेत्र में सोमवार को एक डम्पर की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान आलिया (18) के रूप में हुई है, जो स्थानीय ठेकेदार शानू की पुत्री थी।

पुलिस ने बताया कि आलिया सड़क पर जा रही थी, तभी एक डम्पर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह वाहन के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल डम्पर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

Ad
यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा का वीर सपूत देश के लिए शहीद: राजौरी में ऑपरेशन के दौरान लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने दिया सर्वोच्च बलिदान

More in उत्तराखण्ड

Trending News