Connect with us

कुमाऊँ

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी ,चालक फरार

लालकुआं। सड़क दुर्घटना को लेकर गुमटी लालकुआं से खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार लालकुआं से हल्द्वानी को जा रहे बाइक सवार पति पत्नी 20 टायर ट्राले की चपेट में आने से घायल हो गए, घटना के बाद वाहन चालक मौकेे से फरार हो गया, घायलों का हल्द्वानी स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।लालकुआं में अपनी रिश्तेदारी में आए इंद्र पुत्र शेर सिंह निवासी राजपुरा हल्द्वानी अपनी पत्नी हंसा देवी के साथ हल्द्वानी को वापस जा रहे थे कि जैसे ही वह बबूर गुमटी स्थित इंडियन ऑयल डिपो के सामने पहुंचे थे कि मुख्य राजमार्ग पर लालकुआं की ओर से हल्द्वानी को जा रहे 20 टायरा ट्राले एचआर 58 बी- 9006 ने उनकी पल्सर मोटरसाइकिल यूके 04 जेड/ 8794 में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बीच सड़क में गिर गए। जिससे दोनों को चोट आ गई और पत्नी हंसा देवी के सर में गहरी चोट आने के वजह से वह गंभीर रूप से घायल हैं, निजी वाहन की मदद से उन्हें हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News