Connect with us

उत्तराखण्ड

गोदियाल ने यूपी में प्रियंका गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ जताया विरोध, सांकेतिक धरने पर बैठे

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बड़ा बयान सामने आया है। गणेश गोदियाल ने यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर बोलते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की गई है। गोदियाल ने यूपी में प्रियंका गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध जताया और वह सांकेतिक धरने पर बैठे।

श्री गोदियाल ने कहा कि प्रियंका गांधी से यूपी सरकार डर गई है और इसलिए उनके लखीमपुर खीरी में जाने नहीं दिया गया।गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर वार किया औऱ राज्य में रासुका लगाने का अधिकार डीएम को दिए जाने पर निशाना साधा। गणेश गोदियाल ने कहा कि अपनी चमड़ी बचाने की उत्तराखंड सरकार कोशिश कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार जनता को दबाने और विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है।आगे सरकार पर हमला करते हुए गोदियाल ने कहा कि सरकार ने अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क ना लेने का ऐलान किया था।सरकार आवेदन शुल्क वापस करे।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए जो असफल छात्र रहें उन्हें सराकर आवेदन शुल्क वापस करें।गणेश गोदियाल ने खनन को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि अवैध खनन को सीएम पुष्कर सिंह धामी शह दे रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी के चेले चाटे खनन कर रहें हैं। कहा कि गंगा में मशीनों से खनन हो रहा है। गणेश गोदियाल ने इसमे पीएम मोदी को भी लपेटे में लिया और कहा कहा पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी को जुमलों को लेकर माफी मांगनी चाहिए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News