Connect with us

उत्तराखण्ड

सरकार ने की बड़ी कार्रवाई,संतोष बडोनी को किया निलंबित

पेपर लीक मामले में उत्तराखंड सरकार के ऊपर लगातार दबाव बन रहा था। ऐसे में सरकार ने पहली बार सबसे बड़ी कार्रवाई की।सचिव संतोष बडोनी को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। संतोष बडोनी शुरुआती दौर से इस पद पर बने हुए थे। संतोष बडोनी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर सरकार पर सवाल उठ रहे थे। ऐसे में शासन ने देर रात आदेश जारी करते हुए संतोष बडोनी के सस्पेंड को कंफर्म किया है।

सरकार ने बडोनी को आयोग में सचिव पद पर रहते हुए दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने का दोषी करार देते हुए निलंबित किया है। शासनादेश में कहा गया कि बडोनी अपने पदीय दायित्व का पर्यवेक्षण उचित तरीके से नहीं कर सके। उनके कार्यकाल में आयोग की परीक्षाओं में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी प्रकाश में आईं हैं। आपको बता दें कि UKSSSC paper leak में अब तक 31 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News