Connect with us

Uncategorized

एम्स अस्पताल पहुंचे राज्यपाल, भर्ती हुए श्रमिकों का जाना हाल-चाल

सुरंग से 17 दिन बाद बाहर आए श्रमिक एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार को राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह एम्स अस्पताल पहुंचे और सभी श्रमिकों का हाल जाना।

.
एम्स अस्पताल पहुंचे राज्यपाल
इस दौरान राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने कहा कि सुरंग में फंसे 41 लोगों की यह परीक्षा थी। जिसमें वह सफल हुए हैं। साथ ही उन्होंने हमें एक सबक सिखाया है कि किस प्रकार मुश्किल घड़ी में एक साथ रहना है। उन्होंने कहा सभी मजदूरों के हौसले अभी भी बुलंद हैं ।

राज्यपाल ने की श्रमिकों के साहस की सराहना
टनल में फंसे रहने के दौरान श्रमिकों ने जिस धैर्य, साहस और जज्बे का परिचय दिया उसे मैं सैल्यूट करता हूं। उनके स्वस्थ और कुशल जीवन की कामना करता हूं। मानवता के इतिहास में सबसे बड़ा और पेचीदा कहा जाने वाला यह रेस्क्यू ऑपरेशन ज्ञान – विज्ञान और मानसिक शक्ति के अद्भुत प्रदर्शन के रूप में सदैव याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  बारिश में संभलकर! चम्पावत पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन जगहों से रहें दूर

More in Uncategorized

Trending News