Connect with us

गढ़वाल

गुलदार ने महिला पर किया हमला, मौत से इलाके में दहशत

राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां पर गुलदार ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया घटना से समूचे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। पौड़ी के चौबट्टाखाल तहसील अंतर्गत ग्राम डबरा में गुलदार के हमले से एक महिला की मौत हो गई। गुलदार के हमले की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद गढ़वाल वन प्रभाग की दमदेवल रेंज से वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है।बताया जा रहा है कि ग्राम डबरा निवासी गोदांबरी देवी 52 वर्ष पत्नी ललित मोहन सुंद्रियाल गांव से कुछ दूर खेत में कार्य कर रही थी।

अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। गुलदार ने गोदांबरी देवी का पूरा चेहरा खराब कर दिया।आसपास मौजूद ग्रामीणों ने गुलदार को भगाने का प्रयास भी किया, लेकिन गुलदार इसके बाद भी नहीं भागा। सूचना मिलने के बाद गांव से अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।काफी हो हल्ला के बाद गुलदार शव को छोड़ झाड़ी की ओर चला गया। ग्रामीण सुधीर सुंद्रियाल ने बताया कि घटना की सूचना वन महकमे को दे दी गई है। बताया कि दमदेवल रेंज से वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। इधर घटना से जहां समूचे क्षेत्र में दहशत है वहीं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने तथा क्षेत्र की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News