Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी: भारी बारिश के अलर्ट पर बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद

हल्द्वानी: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 10 जुलाई को नैनीताल जिले में अत्यधिक भारी बारिश, आकाशीय बिजली और भूस्खलन की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल के आदेशानुसार शुक्रवार, 10 जुलाई को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand weather: उत्तराखंड में मौसम रहेगा शुष्क या बदलेगा मिजाज?, पढ़ें अगले 5 दिनों का अपडेट

More in Uncategorized

Trending News