Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी डिपो की आमदनी में करोड़ो की आयी गिरावट

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम पर मानसून की मार से रोडवेज के सैकड़ों स्थायी, संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों का जुलाई और अगस्त महीनों का वेतन अटक गया है। खासतौर पर हल्द्वानी डिपो में स्थिति गंभीर है, जहां की आय में दो करोड़ रुपये से अधिक की कमी दर्ज की गई है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि जून महीने में रोजाना की आय 17 से 18 लाख रुपये (माह में करीब पांच करोड़ से अधिक) हुई थी, लेकिन जुलाई में प्रतिदिन की आय घटकर 10 से 11 लाख रुपये (माह में करीब तीन करोड़) रह गई है। पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिस कारण यात्रियों की संख्या काफी घट गई है।सोमवार और मंगलवार को दिल्ली, देहरादून समेत कई अन्य रूटों पर 20 से अधिक बसों को नहीं भेजा जा सका है। सरकार के खिलाफ रोडवेज यूनियनों ने मोर्चा खोला वेतन न मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश है। मंगलवार को उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा के आह्वान पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि निगम की लापरवाही और सरकार की उदासीनता ने हजारों परिवारों को आर्थिक संकट में डाल दिया है। जल्द वेतन भुगतान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर राजेंद्र सिंह नेगी, आन सिंह जीना, उमेश जोशी, आनंदी शुक्ला, सबाब अली आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी के माता-पिता को राहुल गांधी और प्रियंका ने दिया समर्थन, गोदियाल ने जताया आभार

More in Uncategorized

Trending News