Connect with us

उत्तर प्रदेश

Haldwani : पीकअप की चपेट में आया मासूम, मौके पर दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। पिकअप की चपेट में आने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। यह खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही परिवार वाले आक्रोशित भी है, उन्होंने जमकर हंगामा भी काट दिया। वही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से मामले को शांत कराया। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में ले लिया। वही घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप को मौके पर ही छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुआ।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र तीनपानी बायपास गौजाजाली बिचली में रेता बजरी का स्टॉक था पिकअप वाहन स्टॉक से रेता उठा रहा था स्टॉक के पास ही मजदूरों की अपनी झोपड़ियां बनी हुई है।वही बताया गया है कि मजदूर संदीप का ढाई वर्षीय पुत्र गणेश अपने झोपड़ी के पास खेल रहा था इस दौरान वह स्टॉक में रेता उठाने के लिए गए। पिकअप वाहन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद चालक पिकअप वाहन छोड़कर फरार हो गया इधर गुस्साए परिजनों ने पिकअप के साथ तोड़फोड़ की । चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल हल्द्वानी उमेश मलिक, अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुँच हंगामा कर रहे परिजनों को किसी तरह से शांत कराया।पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहानी का कहना है कि पिकअप चालक फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द उसको गिरफ्तार कर ले जाएगा आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई

More in उत्तर प्रदेश

Trending News