Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव, निर्विरोध संपन्न

पर्वत प्रेरणा संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के नए वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए कार्यकारिणी का चुनाव आज रामनगर के ढिकुली स्थित ला पर्ल रिवर रिजॉर्ट में शांतिपूर्ण और निर्विरोध तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी पद पर मुकाबला नहीं हुआ और सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। चुनाव अधिकारी संजय पांडे और मनोज भण्डारी के निर्देशन में पूरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के विशिष्ट अतिथि चन्द्र शेखर तिवाड़ी मौजूद रहे, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. चन्द्र शेखर जोशी और श्रीमती सुशीला महेता ने चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखी। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्री रमेश पांडे ,उपाध्यक्ष सतीश बल्यूटिया,सचिव महेन्द्र सिंह बिष्ट ,उप सचिव भूपेन्द्र महरा,
कोषाध्यक्ष हिमांशु कांडपाल,सह-कोषाध्यक्ष गगन मीत,सिंह,एक्जीक्यूटिव सदस्य संजय पांडे, सुमीत गुप्ता, सुशील तिवाड़ी, श्रीमती तनुजा पंत,विधिक सलाहकार अक्षय संरक्षक, संरक्षक मंडल एन.के. जोशी, आई.पी. सिंह
मीडिया प्रभारी सुनील पाठक,कन्वेयर हिमांशु कोठारी, सूरज नेगी, बनाये गये।नई कार्यकारिणी के गठन के बाद अध्यक्ष रमेश पांडे ने कहा कि संगठन अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और उसके उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  देहरादून में घंटाघर के पास दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

More in उत्तराखण्ड

Trending News