Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी: युवती ने सैलून संचालक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

हल्द्वानी- एक युवती ने एक सैलून संचालक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को सौंपी अपनी तहरीर में बताया कि वह आरोपी के सैलून में काम करती थी। वहां से युवती ने नौकरी छोड़ दी फिर भी आरोपी अपनी हरकतों ने बाज नहीं आया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल के निकट रिलेक्स जोन में नौकरी करती थी, जिसका मालिक भूपेश बिष्ट है। युवती का आरोप है कि नौकरी के दौरान वह उसके साथ गलत व्यवहार करता था और साथ ही छेड़छाड़ करता था। मना करने के बाद भी वह अपनी हरकतों को नहीं छोड़ रहा था।

बीती 23 मार्च को युवती ने रिलेक्स जोन में नौकरी छोड़ साथ ही और दूसरी जगह नौकरी करना शुरू किया। तो आरोपी 26 मार्च को वहां भी एक अन्य साथी के साथ आ पहुंचा और फिर से छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही धमकी देने लगा कि तू मेरे सैलून के अलावा और कहीं नौकरी नहीं करेगी।

आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से लोगों ने उसे बचाया। जब भीड़ इकट्ठी होने लगी तो आरोपी ने युवती का मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया और वहां से भाग निकला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हेमकुंड साहिब यात्रा ने बनाया रिकॉर्ड, 3.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

More in Uncategorized

Trending News