Connect with us

उत्तराखण्ड

यहाँ सिडकुल कार्यालय के पास टैंकर से हुआ हाइड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव, मचा हड़कंप

रुद्रपुर। यहां सिडकुल कार्यालय के पास एक टैंकर से हाइड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों ने तत्काल इस घटना का संज्ञान लिया। अग्निशमन टीम द्वारा टैंकर को सुरक्षित स्थान पर खाली करा कर एसिड को नष्ट करते हुए बड़ा हादसा होने से बच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंतनगर सिडकुल में आज सुबह एक टैंकर से हाइड्रो क्लोरिक एसिड का रिसाव होने लगा। इससे सिडकुल पुलिस सहित फैक्ट्री कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीएफओ और सीओ ऑपरेशन अग्निशमन विभाग के दो वाहनों को लेकर मौके पर पहुंचे और एसिड रिसाव पर काबू पाते हुए टैंकर को सुरक्षित स्थान में खाली कर नष्ट किया।

टीम द्वारा अग्निशमन के दो वाहनों से आधे घंटे में हाइड्रोक्लोरिक एसिड को नष्ट किया गया। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि एक फैक्ट्री में साफ सफाई के लिए मंगाया गया हाइड्रोक्लोरिक एसिड टैंकर से रिसाव होने लगा।

सूचना पाकर दो फायर टेंडर की मदद से हाइड्रोक्लोरिक एसिड को खाली कराकर नष्ट किया गया। टैंकर में 8 से 10 हजार लीटर हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरा हुआ था। हाइड्रो क्लोरिक एसिड में 70 प्रतिशत पानी जबकि 30 प्रतिशत एसिड का लिक्विड था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  CM धामी ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए 2 'आरोग्य रथ' को दिखाई हरी झंडी।
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News