Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां युवती ने लगाया सिपाही के ऊपर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार/ यहां एक युवती के द्वारा सिपाही के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया था युवती ने बताया कि सिपाही ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे वायरल करने की धमकी दी कोर्ट के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पौड़ी गढ़वाल निवासी एक युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती है और रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। युवती का कहना है कि एक साल पहले इसकी जान पहचान हरिद्वार में तैनात कोटद्वार निवासी सिपाही वसीम से हुई थी। आरोप है सिपाही ने अपने जन्मदिन पर युवती को रोशनाबाद स्थित अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बनाई।सिपाही ने शादी का झांसा भी दिया और विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित सिपाही वसीम निवासी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News