Connect with us

उत्तराखण्ड

ऐतिहासिक होगा राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा: सुमित

हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने बताया कि 16 दिसंबर को देहरादून में होने जा रहे उत्तराखण्ड विजय सम्मान रैली जिसमें राहुल गांधी भी प्रतिभाग करेंगे। इस रैली में एक लाख से अधिक लोगों के पहुँचने की संभावना है।

सुमित ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रैली की तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही है। उन्होंने कहा देहरादून में राहुल गांधी का ये दौरा ऐतिहासिक होगा, जिसमें नैनीताल और उधमसिंह नगर से ही लगभग 30 से 35 हजार लोग सम्मिलित रहेंगे। उन्होंने कहा की रैली में भूतपूर्व सैनिक एवम शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य रूप से महामंत्री गोबिन्द सिंह बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगमोहन बगडवाल, जीवन सिंह कार्की, बहादुर सिंह बिष्ट, गिरीश पाण्डे, पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पाल, अधिवक्ता मन्नू फुलारा, सौरभ भट्ट एवं अवध बिहारी शर्मा भी मौजूद रहें।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News