Connect with us

उत्तराखण्ड

अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर श्वेता वर्मा को किया सम्मानित


थल,पिथौरागढ़।थल के टीआरसी में डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर श्वेता वर्मा के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया। जिसमें थल निवासी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी श्वेता वर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साधारण परिवार से बेटी को इतने बड़े मुकाम तक पहुंचाने के लिए श्वेता की माता कमला वर्मा को भी एसोसिएशन ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

बेटी को खेल में आगे बढ़ाने के लिए श्वेता के ताऊ गोविंद लाल वर्मा को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा श्वेता की इस उपलब्धि से क्षेत्र,जनपद के साथ राज्य का नाम रोशन हुआ हैं। यह दूसरी बेटियों के लिए एक मिशाल हैं। श्वेता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने वाले पदाधिकारियों में अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी,संरक्षक रवि डसीला,उपाध्यक्ष सचिव सुनील साह,संगठन उपाध्यक्ष अशोक खड़ायत,जगदीश अकेला,दान सिंह कन्याल,संगठन सचिव योगेश कन्याल,प्रमोद दिगारी थे।सम्मान पाकर श्वेता ने एसोसिएशन का आभार प्रकट करते हुये कहा वह आप लोगों के आशीर्वाद से ही देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने गृह क्षेत्र के साथ राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी।
इस मौके पर थल क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक,बबलू सामंत,प्रवीण जंगपांगी,संरक्षक गंगा सिंह मेहता,जेष्ठ प्रमुख सुरेंद्र सिंह पांगती,भाजपा नेता फकीर राम टम्टा,भूपेंद्र जंगपांगी,विक्की सामंत सहित कई लोग मौजूद रहे।श्वेता इस समय होली के पर्व पर अवकाश पर घर आई हैं।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News