Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा के भिकियासैंण–विनायक के पास भीषण सड़क हादसा, बस खाई में गिरी,7 की मौत 12 घायल


अल्मोड़ा। जिले के भिकियासैंण–विनायक क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक निजी सार्वजनिक परिवहन बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक 7 लोगों के मरने और 12 लोगों के घायल होने की खबर दी जा रही है। बस में कुल 19 यात्री सवार थे, बस द्वाराहाट से रामनगर जा रही थी।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। खाई गहरी और दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन द्वारा घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  SIR 2026 में फॉर्म-7 के दुरुपयोग की शिकायत, 6 जिलों के अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News