Connect with us

उत्तराखण्ड

ब्रिटानिया फैक्ट्री में लगी भीषण आग, प्रशासनिक भवन और गोदाम जलकर खाक

रुद्रपुर( उधम सिंह नगर)। शनिवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में सिडकुल की प्रमुख ब्रिटानिया फैक्ट्री में भीषण आग लगने से भारी नुकसान होने की खबर है।

घटना की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी सहित पूरा प्रशासन, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। विभिन्न जगहों की फायर बिग्रेड को आग बुझाने के लिए बुलाया गया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह घटना शार्ट सर्किट होने के चलते हुई है। घटनास्थल पर एडीएम डॉ ललित नारायण मिश्र, एएसपी मनोज कत्याल, एसडीएम प्रत्युष सिंह, तहसीलदार नीतू डागर सहित सभी आला अधिकारी ने पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किए। इस दौरान बताया गया अग्निकांड में गोदाम और दफ्तर पूरी तरह जल कर नष्ट हो चुका था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News