Connect with us

उत्तराखण्ड

तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

हल्द्वानी। आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखंड के अंतर्गत जिला आयुर्वेदिक अधिकारी नैनीताल डॉक्टर महेन्द्र सिंह गुंजियाल के निर्देशन में दिनांक 25 फरवरी से 27फरवरी तक तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसका आज समापन हुआ।

रामलीला मैदान ऊंचापुल हल्द्वानी में लगाये गए चिकित्सा शिविर निवर्तमान पार्षद प्रमोद पंत द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय आयुष मिशन नैनीताल डा प्रदीप सिंह मेहरा ने बताया चिकित्सा शिविर में तीसरे दिन जो कि शिविर का समापन दिवस था में 550 से अधिक मरीजों का आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक की विभिन्न चिकत्सा पद्धतियो न्यूरोपैथी,अग्निकर्म, मर्म चिकत्सा,पंचकर्म चिकित्सा ,योग द्वारा ब्लड प्रेशर,मधुमेह,वात रोग,उदर रोग,जोड़ो के रोग,त्वचा रोग का इलाज किया गया।

चिकित्सा शिविर में डा जगदीश सती, डा एन एस काला, डा योगेंद्र सिंह ,डा राजेश त्रिपाठी,डा विजय सक्सेना,डा पूनम जंगपांगी,, डा दीपा भट्ट,डा सुरुचि सिंह, डा शिवानी पांडेय,डा सीपाल,डा राजकुमार चीफ फार्मेसिष्ट श्रीमती रेनू रावत ,वरिष्ठ प्रशाशनिक आधिकारी गोविंद सिंह मेहरा, हरेंद्र जेडा, बिपिन किमोठी, गोपाल चिलवाल धीरू मेहरा,संजीत आदि उपस्थित रहे। शिविर का समापन प्रमोद पंत जी निवर्तमान पार्षद के द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  लालकुआं में पटाखों की तेज आवाज से घबराया पिकअप चालक, कार से भिड़ा; बाजार में हंगामा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News