Connect with us

उत्तराखण्ड

अगर कांग्रेस मजबूत तो देश का लोकतंत्र मजबूत -यशपाल आर्य

देहरादून। कांग्रेस में शामिल होने के बाद यशपाल आर्य ने कहा कि यह दिन मेरे लिए महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि आज मैं फिर से अपने परिवार में शामिल हो रहा हूं। मुझे इस बात की बहुत खुशी है। मुझे घर वापस आकर महसूस हो रहा है, कि मेरा 40 साल का राजनीतिक जीवन ही मेरी उपलब्धि है। उन्होंने कहा मेरी शुरूआत कांग्रेस से हुई थी।यूपी में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष से लेकर उत्तराखंड में विभिन्न पदों पर रहने का मुझे मौका मिला। दो बार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुझे कई बड़ी जिम्मेदारियां दी,आगे मैं पूरी मेहनत से काम करूंगा।

यशपाल आर्य ने कहा कि अगर कांग्रेस मजबूत होगी, तो देश का लोकतंत्र मजबूत होगा।उन्होंने कहा कि यह सच्चाई है। कि मैं यह भरोसा दिलाना चाहता हूं एक कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा। मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उस जिम्मेदारी को निभाऊंगा। दलित और पिछड़े समाज के लिए काम करूंगा। दलितों की आवाज उठाना मेरा धर्म है। उन्होंने कहा कि कई बातें हैं, लेकिन उन पर फिर कभी बात करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News