Connect with us

Uncategorized

IMD ने नैनीताल समेत इन जिलों के लिए जारी किया तेज बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई जिलों के लिए झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है.मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो अगले 6 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम बिगड़ने की संभावना है. बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट की संभावना है तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार का अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है. वहीं नैनीताल जिले का अधिकतम 22°C और न्यूनतम 17°C रहने की संभावना है. जबकि चमोली का अधिकतम 26°C और न्यूनतम तापमान 17°C तापमान रहने की संभावना है

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, 23 से 25 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

More in Uncategorized

Trending News