Connect with us

उत्तर प्रदेश

हल्द्वानी में ठेले वालों ने व्यापारी नेता के बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मीनाक्षी

हल्द्वानी। बाज़ार में ठेला लगाने वालों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होने नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के पुत्र अनुज अग्रवाल को डेढ़ सौ मीटर तक दौड़़ा-दौड़ाकर पीटा। बुधवार दोपहर रास्ता जाम होने पर ठेला हटने को कहने पर विवाद के बाद उन पर यह हमला किया गया। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने दो ठेला विक्रेताओं को गिरफ्तार कर लिया।अनुज अग्रवाल की बर्तन बाजार में बर्तनों की दुकान है। दोपहर में अनुज अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। रास्ते में कारखाना बाजार के समीप सड़क पर कुछ विक्रेता ठेलों पर मोजे व अन्य सामान बेच रहे थे। इससे रास्ता जाम था। ऐसे में उन्होंने ठेला किनारे करने को कहा। यह बात ठेले वालों को नागवार हुई और वे हाथापाई पर उतारू हो गए। अनुज वहां से किसी तरह बचकर निकले तो ठेला विक्रेताओं ने उन्हें दौड़ा लिया। उन्हें काफी दूरी तक जमकर पीटा। हेलमेट व अन्य चीजों से उन्हें पीटा गया। उनके सीने, गले और बाएं पैर में चोटें आईं।
जानकारी पर पहुंचे अन्य व्यापारी व परिजन उन्हें लेकर अस्पताल गए और इलाज कराया। उधर काफी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पिटाई करने वालों की सीसीटीवी के जरिये शिनाख्त की। कोतवाली हल्द्वानी के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि सिद्धार्थ राठौर और राधाकृष्ण निवासी गढ़ समता आश्रम को गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें 31 अक्टूबर तक का weather update

More in उत्तर प्रदेश

Trending News