Connect with us

उत्तराखण्ड

जेई भर्ती पेपर लीक मामले में आयोग ने लिया बड़ा फैसला, 61 अभ्यर्थियों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बड़ा फैसला लिया, जेई भर्ती परीक्षा पेपर लीक में शामिल 61 अभ्यर्थियों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया।

आयोग ने बताया कि इन अभ्यर्थियों को फरवरी और मार्च में नोटिस दिया गया था, लेकिन इनमें से कुछ अभ्यर्थियों ने इसका जवाब दिया था, जबकि बाकी ने तो इसका जवाब ही नहीं दिया।

हालांकि 3 अप्रैल को हुई बैठक में आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि ये सभी अभ्यर्थी आयोग की किसी भी परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इन पर पांच साल तक प्रतिबंध रहेगा।

वहीं इस बैठक में जेई भर्ती परीक्षा पेपर लीक में शामिल सभी 61 अभ्यर्थियों को पांच साल के लिए परीक्षा से डिबार कर दिया गया है।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि, ये सभी उम्मीदवार अब आयोग की किसी भी भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

यह भी पढ़ें -  फाइनल वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, EC के नए निर्देश से बढ़ी हलचल
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News