Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल सवार बिजली के खंबे में जा टकराया सी,सी,टीवी कैद हुआ

रिपोर्टर भुवन सिंह ठठोला

ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में तेज रफ्तार का कहर सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हुआ है। तीन बाइक सवार सीधे बिजली के पोल से जा टकराए। तीनों सवार बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोग आनन फानन में दुपहिए से ही अस्पताल ले गए। सिर पर चोट वाले दो युवकों को डॉक्टर ने हल्द्वानी रैफर कर दिया है।


नैनीताल में मल्लीताल मॉल रोड में आज दोपहियों की लगातार तीसरी घटना ने आहार विहार बॉटल नैक को खतरे का ज़ोन घोषित करने पर मजबूर कर दिया है। अपर मॉल रोड में मोड़ और संकरा रास्ता होने के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। यहां अधिकतर दोपहिया चालक अनियंत्रित होकर दीवार और बिजली के पोल से टकरा जाते हैं, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आती हैं। इसी जगह पर बीती 5 सितंबर को बाइक रेस के दौरान एक एक्सीडेंट यामाहा आर1 मोटरसाइकिल का हुआ जिसमें युवक बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दूसरा एक्सीडेंट 26 सितंबर को स्कूटी का हुआ जिसमें चालक बाल बाल बचा और आज गुरुवार रात पल्सर के एक्सीडेंट में नैनीताल निवासी 38 वर्षीय संदीप, 28 वर्षीय सूरज और 25 वर्षीय सुमित चोटिल हुए। चिकित्सक हाशिम अंसारी ने बताया कि इसमें से सुमित और सूरज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के हायर सेंटर रैफर कर दिया है। रैफर किये दोनों युवकों को हल्द्वानी में न्यूरोसर्जन को दिखाने का परामर्श दिया गया हैँ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News