Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में मल्लीताल मेट्रोपोल 134 परिवारों को बेघर करने के लिए कांटे बिजली के कनेक्शन बच्चों का रो रो कर बुरा अंधेरे ने की पढ़ाई

रिपोर्टर भुवन सिंह ठठोला नैनीताल

ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में शत्रु सम्पत्ति से अतिक्रमणकारियों को हटाने की कवायद में आज विद्युत विभाग की टीम ने पूरी बस्ती की लाइट काट दी। रात का अंधेरा होते ही बस्ती में रोना धोना शुरू हो गया और लोगों ने मशालें और इमरजेंसी लाइट जलाकर रात काटी।


नैनीताल में मल्लीताल के मैट्रोपोल शत्रु संपत्ति में 134 अतिक्रमणकारियों को हटाने के आदेशों के बाद से ही प्रशासन चुस्त हो गया है। शत्रु संपत्ति से भूमि केंद्र सरकार के अधीन आने के बाद ग्रह मंत्रालय ने जिलाधिकारी को उप कस्टोडियन बना दिया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को अपना प्रतिनिधि बनाकर कब्जेदारों की भूमि संबंधी अपील और दावे सुनने को कहा। सभी कब्जेदारों के दावे खारिज होने के बाद, दो दिन पूर्व पुलिस ने इन अतिक्रमणकारियों को दो दिनों में खाली करने की चेतावनी दी थी। आज विद्युत विभाग की टीम ने मुख्य पोल से लाइट काटकर सभी को अंधेरे में रख दिया। रात के अंधेरे में अतिक्रमणकारियों को लाइट की कमी से परेशानियां होने लगी। यहां के परिवारों के बच्चों के इनदिनों परीक्षाएं चल रही हैं। उनका रो रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रवासी प्रशासन से बरसातों के बाद तक रुकने का समय मांग रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रिंग रोड की जद में आने वाली जमीनों का होगा सर्वे

More in उत्तराखण्ड

Trending News