Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश के कई जिलों में कोहरे ने दी दस्तक अब बारिश के बाद मौसम में होगा बदलाव

हल्द्वानी। नये साल की शुरूआत ही सर्द हवाएं के साथ हुई है। इसके चलते मौसम काफी ठंडा हो गया है हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की धूप भी खिल आई है।
नए साल का जश्न मनाने निकले लोगों ने को बर्फबारी की उनकी उम्मीद थी परन्तु वह पूरी नहीं हो सकी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश होने से मौसम का बदलाव तेजी से होगा। तभी बर्फबारी भी हो सकती है। नए साल के पहले दिन कोहरा छा गया। तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट भी हुई। की इलाके में सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था। अभी तक सर्दियों की बारिश नहीं हुई है। उधर उत्तरी हवाओं के चलने से सूखी ठंड पड़ रही है। ऐसे में नए साल पर भी बारिश और बर्फबारी न होने से मौसम शुष्क रहेगा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से एक जनवरी के लिए देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गत दिवस भी सुबह-सुबह घने कोहरे का प्रभाव रहा। इसके साथ ही उत्तरी हवाएं चलने से लोगों को ठंड ने परेशान किया। दोपहर में हल्की धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  लालकुआं में पटाखों की तेज आवाज से घबराया पिकअप चालक, कार से भिड़ा; बाजार में हंगामा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News