Connect with us

उत्तराखण्ड

पटवारी पेपर लीक मामले में एसआईटी ने की बड़ी कार्रवाई , दो गिरफ्तार

उत्तराखंड। लेखपाल पटवारी पेपर लीक मामले में एसआईटी को एक बड़ी जानकारी हासिल हुई है जिसके बाद एसआईटी के द्वारा इस मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है जानकारी अनुसार पटवारी पेपर लीक मामले में एसआईटी की कार्रवाई जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला भी चल रहा है। इस बीच SIT ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त राजपाल, संजीव दुबे व अन्य के साथ मिलकर अभियर्थियों को पेपर पढ़वाने समेत अन्य कई प्रकार के सहयोग करने के एवज में लाभ प्राप्त करने के संबंध में संलिप्तता प्रकाश में आने पर अभियुक्त दीपक व सौरभ को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों द्वारा प्रिन्टर क्रय कर पेपर की फोटोस्टेट निकालकर बिहारीगढ़ स्थित रिजार्ट में अभ्यर्थियों की निगरानी की गई व सॉत्य किए गये पेपरों को नष्ट किए जाने की पुष्टि की गई। दोनो अभियुक्तों के कब्जे से अभ्यर्थियों से लिए गए धन का लेखा जोखा सम्बन्धित दस्तावेज बरामद करते हुए पुलिस टीम ने प्रिंटर तथा अन्य दस्तावेज बरामद किये।पेपर लीक मामले में 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रश्न लीक प्रकरण के द्वारिका दिल्ली स्थित तीसरे घटनास्थल को भी चिन्हित किया गया। उक्त स्थल पर अभियुक्तों द्वारा अपने रिश्तेदारों को ले जाकर पेपर पढ़वाया गया था। पेपर लीक हेतु प्रयुक्त अभियुक्त राजपाल के रिश्तेदार की बोलेरो तथा पेपर के फोटो लेने वाले मोबाइल सम्बन्धित साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News