Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस में आज टिकट को लेकर होगी महत्वपूर्ण बैठक

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों में टिकट के दावेदार अपनी टिकट की दौड़ में लगे हुए हैं और भाजपा जहां रायशुमारी पूरी कर केंद्रीय आलाकमान को पैनल में आए नाम भेजेगी, वही कांग्रेस पार्टी में टिकटों के आवंटन को लेकर आज स्क्रीनिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक होगी।समय पर लिस्ट जारी करने के लिए कांग्रेस के मंथन प्रक्रिया के लिए चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई बड़े नेता आज स्क्रीनिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे।

माना जा रहा है कि मकर सक्रांति के बाद कभी भी कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की घोषणा कर सकती है जिसमें 45 से 50 नाम होंगे।चुनाव प्रचार के तौर तरीकों और कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत इस बार समय से प्रत्याशियों की घोषणा करना राजनीतिक दलों के पार्टियों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगी, लिहाजा कांग्रेस पहले अपनी लिस्ट में विधानसभाओं से आए हुए सिंगल आवेदन, जिताऊ कैंडिडेट, और सर्वे रिपोर्ट के हिसाब से जीतने की संभावना रखने वाले प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करेगी। और माना यह भी जा रहा है कि जिन विधानसभाओं में टिकट के लिए कई दमदार उम्मीदवार हैं उन विधानसभा में टिकट फाइनल के लिए देरी हो सकती है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News