Connect with us

उत्तराखण्ड

राजनीतिक हित में किसानों को भटका रही कांग्रेस: प्रकाश

हल्द्वानी। किसान आन्दोलन को कांग्रेस द्वारा सर्मथन दिये जाने पर कटाक्ष करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए किसानों का उपयोग करने से भी नहीं चूक रही है। जबकि कांग्रेस लम्बे समय तक केन्द्र व देश के कई राज्यों में सत्ता में रहते हुए किसानों के लिए कोई ठोस व स्पष्ट नीति बनाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा उसी के परिणाम स्वरूप देश के किसानों की दुर्दशा हुई। भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साफ नियत से किसान कल्याण के लिए प्रयास शुरू किये।

भाजपा सरकार ने स्पष्ट नीतियां बनाई। श्री रावत ने कहा भारतीय जनता पार्टी का मानना है किसान हमारे देश के अन्नदाता हैं और उनका कल्याण हमारा दायित्व है। इसी नियत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकारें किसानों के लिए कार्य कर रही हैं और बनाई गई नीतियों पर किसानों से वार्ता करने व उनके सुझावों के लिए हमेशा तैयार है। किन्तु कांग्रेस पार्टी हमारे किसान भाईयों को गुमराह कर रही है और उन्हे अपने राजनीतिक हित के लिए व्यर्थ में भटका रही है। यही नहीं उन्हें आशंकाओं का भय दिखाकर किसान कल्याण नितियों से वंचित करने का भी कार्य रही है।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News