Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इस इलाके में थाना प्रभारी को लापरवाही बरतने पर डीजीपी ने किया सस्पेंड

उत्तराखंड में डीजीपी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पर डीजीपी अशोक कुमार ने लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई कर महकमे के अधिकारियों-कर्मचारियों को कड़ा संदेश दिया है।

डीजीपी ने पहली नजर में देहरादून के लक्खीबाग के थाना प्रभारी को एक घटना की प्रथम रिपोर्ट दर्ज करने में कोताही बरतने का दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही संबंधित घटना की जांच के लिए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है। बताया गया है कि रेस्ट कैम्प, त्यागी रोड निवासी सन्तोष कुमार ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा। उसमें उन्होंने बताया है 29 मार्च की सायं कुछ लोगों ने उनके घर आकर उनके परिजन पर लाठी- डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। संबंधित मामले में चौकी प्रभारी की ओर से समय से कार्यवाही नहीं करते हुए एक दिन बाद हल्की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घटना को हलका करने की कोशिश की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News