Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, यहां हुई बूंदाबांदी, ठंड बढ़ने के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली है। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई है। जिससे मौसम और ठंडा हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना होने की जताई है। साथ ही 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना भी जताई है। मैदानी इलाकों मे मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आज देहरादून में हल्की बूंदाबांदी के बीच धूप भी खिली रही। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने 15 से लेकर 18 नवंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। जबकि सोमवार सुबह करीब पौने 11 बजे देहरादून का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  CM धामी ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए 2 'आरोग्य रथ' को दिखाई हरी झंडी।
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News