Connect with us

Uncategorized

पश्चिम बंगाल में घमासान, बीजेपी, तृणमूल और कांग्रेस आमने सामने

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अगले कुछ महीनों में होने जा रहे विधान सभा चुनावों के लिए बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस में घमासान जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) एक महीने के अंदर तीसरी बार पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे हैं. उन्होंने हुगली जिले में पार्टी की ओर से आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया.

भारत माता के लगाए जयकारे-
हुगली में बीजेपी की जनसभा की शुरुआत पीएम मोदी (Narendra Modi) ने भारत माता की जय के नारे के साथ की. पीएम ने कई लोगो के नाम बंग्ला में बोले. उन्होंने कहा कि कोलकाता से दिल्ली तक ये जनसमूह बहुत बड़ा संदेश दे रहा है. बंगाल अब परिवर्तन का मन बना चुका है. उन्होंने भाषण में वंदे मातरम बार बार बोला.

‘हुगली भारत में उद्योगों का हब था’-
पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि एक दौर था जब पश्चिम बंगाल (West Bengal) की जूट मिलें, देश की अधिकांश जरूरतों को पूरा करती थीं. लेकिन इस इंडस्ट्री को भी अपने हाल पर छोड़ दिया गया था. जबकि इससे हमारे किसान, हमारे श्रमिक, हमारे गरीब सीधे जुड़े होते हैं. हुगली जिला तो भारत में उद्योगों का एक प्रकार से हब था.

‘बंगाल की सरकार ने लोगों के हक छीने’
उन्होंने कहा कि हुगली के दोनों किनारों पर जूट इंडस्ट्री थी, आयरन और स्टील, मशीनों के बड़े-बड़े कारखाने थे. बड़े पैमाने पर यहां से निर्यात होता था. लेकिन अब आज हुगली की क्या स्थिति है, ये आप भली-भांति जानते हैं. बंगाल के लाखों किसान परिवारों को पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं मिल पाया है. उनके हक को यहां की सरकार में बैठे हुए लोगों ने छीन लिया है.

यह भी पढ़ें -  विधानसभा सत्र का आगाज, 7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी धामी सरकार

‘लाखों किसानों को नहीं मिल पाया उनका हक’-
पीएम मोदी ने कहा, ‘बंगाल के लाखों किसान परिवारों को पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा इसी मानसिकता के कारण नहीं मिल पाया है. आज मैं बंगाल के लोगों को ये विश्वास दिलाता हूं, जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी तो हर बंगाल वासी अपनी संस्कृति का गौरवगान कर सकेगा.’

‘बंगाल की धरती ने दिए महान मनीषी’-
पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा, ‘मुझे हैरानी है कि इतने वर्षों में जितनी सरकारें यहां रही हैं, उन्होंने इस पूरे क्षेत्र को अपने हाल पर छोड़ दिया. यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और धरोहर को बेहाल होने दिया गया. ये वो धरती है जिसने राम कृष्ण परमहंस जैसे महान संत हमें दिए. माउंट एवरेस्ट को मापने वाले महान गणितज्ञ राधानाथ सिगर, महान भाषाविद भूदेव मुखर्जी, ऐसे मनीषियों का भी नाता इस मिट्टी से रहा है.’

‘ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर का लाभ बंगाल को मिलेगा’-
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का बड़ा लाभ पश्चिम बंगाल (West Bengal) को होने वाला है. इसका एक हिस्सा चालू भी हो चुका है,बहुत जल्द पूरा कॉरिडोर खुल जाएगा. जिससे बंगाल में भी उद्योगों के लिए अवसर बनेंगे. उन्होंने कहा कि अब हमें और देर नहीं करनी है. हमें एक पल भी रुकना नहीं है. हमें एक पल भी गंवाना नहीं है. पीएम ने कहा कि इसी सोच के साथ आज देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर अभूतपूर्व जोर दिया जा रहा है, अभूतपूर्व निवेश किया जा रहा है.

‘बंगाल में विकास का काम दशकों से नहीं हुआ’
पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि आधुनिक हाईवे, आधुनिक रेलवे, आधुनिक एयरवे, इन देशों के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने, इन देशों को आधुनिक बनाने में मदद की, वहां ये एक प्रकार से परिवर्तन का बड़ा कारण बना. हमारे देश में भी यही काम दशकों पहले होना चाहिए था. लेकिन हुआ नहीं.

यह भी पढ़ें -  दलेर मेहंदी से माफ़ी मांगने की खबरों का मंत्री सुबोध उनियाल ने किया खंडन, बोले ‘कोई प्रश्न ही नहीं उठता’

‘हमें राज्य में विकास सुविधाओं का विस्तार करना होगा’

उन्होंने कहा कि दुनिया में जितने देश गरीबी से बाहर आए, या गरीबी मिटाने में सफल हुए या विकसित देश बने. इन देशों में एक बाद कॉमन है. इन देशों ने सही समय पर बड़ी संख्या में इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया. इंफ्रास्ट्रक्चर ने इन देशों को आधुनिक बनाने में मदद की. पीएम ने कहा कि आज इस वीर धरा से पश्चिम बंगाल (West Bengal) अपने तेज विकास के संकल्प को सिद्ध करने के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा है.

‘परिवर्तन का मन बना चुका है पश्चिम बंगाल’
पीएम ने लोगों से कहा, ‘पिछली बार मैं आपको गैस कनेक्टिविटी का, इंफ्रास्ट्रक्चर का उपहार देने आया था. आज रेल और मेट्रो कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण काम शुरु होने जा रहे हैं. आप लोगों का ये उत्साह, ये उमंग, ये ऊर्जा कोलकाता से लेकर दिल्ली तक बहुत बड़ा संदेश दे रहा है. अब पश्चिम बंगाल परिवर्तन का मन बना चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News