Connect with us

उत्तराखण्ड

निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा भाजपा में हुए शामिल

दिल्ली। भाजपा खेमे से अब तक की बड़ी खबर सामने आई है, जानकारी के अनुसार भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। लगातार कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं के बाद निर्दलीय विधायक कैड़ा का भाजपा में शामिल होना, बाकी दलों को बैकफुट पर धकेलने का काम जरूर करेगा। चुनाव से पहले राजनीति में अब उथल पुथल मचनी शुरू हो गई है। आगामी विधानसभा चुनावी समीकरणों के लगातार बदलते रहने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी फ्रंट फुट पर बैटिंग कर रही है। इसी कड़ी में भीमताल विधायक भी अब सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि श्री कैड़ा ने दिल्ली में भाजपा के हेडक्वार्टर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी और उत्तराखंड प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने विधायक राम सिंह खेड़ा को भाजपा की सदस्यता दिलाई।मगर 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कैड़ा का भाजपा में शामिल होना विरोधी दलों की मुश्किलें बढ़ाएगा। साथ ही भाजपा और भी मजबूत हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News