Connect with us

उत्तराखण्ड

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड सचिन को लाया गया भारत

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपित सचिन बिश्नोई उर्फ सचिन थापन को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अजरबैजान प्रत्यर्पित कर भारत ले आई है। अब सचिन को भारत प्रत्यर्पित होने से इस मामले में सिंगर की हत्या की पीछे की वजह का खुलासा हो सकता है।

जानकारी के अनुसार,पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सचिन बिश्नोई को दिल्ली ले आया गया है। उसे सोमवार देर रात दिल्ली लाया गया। दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम उसे लाने के लिए अजरबैजान गई थी। इससे पहले तीन मई को स्पेशल सेल की टीम ने कुख्यात गैंगेस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर को सिंगापुर से प्रत्यर्पण पर भारत लाया था।

अजरबैजान कई थी दिल्ली पुलिस की टीम
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moosewala Murder) को लेकर केंद्रीय एजेंसियों (Central Agencies) व पुलिस की जांच में सचिन बिश्नोई का नाम मुख्य आरोपित के तौर पर सामने आया था, जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में थी। बता दें कि सचिन बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का भांजा है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या से ठीक पहले वह लारेंस का भांजा सचिन और भाई अनमोल फर्जी पासपोर्ट की मदद से विदेश भाग गए थे। एक पार्टी का वीडियो लीक होने के बाद पिछले साल सचिन को अजरबैजान में डिटेन किया गया था। सचिन, अनमोल ने ही कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ से मिलकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग की थी। सचिन के भारत आने के बाद मामले में कई खुलासे होने की उम्मीद है।

UAE से किया का विक्रम बराड़ को गिरफ्तार
इस मामले में पंजाब पुलिस की ओर से कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है लेकिन मुख्य आरोपित जो विदेशों में बैठे है उन्हें वापस लाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ प्रयास किए जा रहे है। ध्यान रहे कि पिछले हफ्ते राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई के बेहद खास गुर्गे विक्रम बराड़ को यूएई से गिरफ्तार किया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड - दूसरी महिला को हरक सिंह रावत की पत्नी बताने पर भड़कीं दीप्ति रावत, कोर्ट जाने की दी चेतावनी
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News