उत्तराखण्ड
“जन-जन की सरकार – चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम, योजनाओं की दी जानकारी
पर्वत प्रेरणा संवाददाता
गदरपुर(उधम सिंह नगर)। उत्तराखण्ड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खण्ड गदरपुर में “जन-जन की सरकार के 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री भाजपा गुंजन सुखीजा, क्षेत्र पंचायत प्रमुख ज्योति ग्रोवर, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, सभासद परमजीत सिंह पम्मा, रमन छाबड़ा, सचिन गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर चंद्र, पूर्व प्रधान रविन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी अमृता शर्मा, राजपाल सिंह चौहान सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), श्रीमती बीना भंडारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी गदरपुर, मदन सिह सैनी, लेखाकार, आनन्द सिह बिष्ट, प्रधान सहायक, सुमित उपाध्याय, कनिष्ठ सहायक, शिखर ओझा, कनिष्ठ अभियता (पंचायत) शाखावत शाह, बी०एम०एम०, कदीर, एम०एण्ड०ई०, श्रीमती राधा बठला, ब्लॉक कोडिनेटर एनआरएलएम, सुश्री लत पाण्डेय ए०बी०पी० फैला, दीपक असगोला, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, देवेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, श्रीमती पार्वती चंद, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, पूनम पनेरू, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, राजेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी, अजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी, श्रीमती नीरू भारती, ग्राम विकास अधिकारी, उपस्थित रहे, प्रदेश मंत्री भाजपा गुजन सुखीजा एवं श्रीमती ज्योति ग्रोवर प्रमुख क्षेत्र पंचायत गदरपुर द्वारा 03 महालक्ष्मी किटों का वितरण किया गया। साथ ही ग्राम उत्थान परियोजना के अंतर्गत तीन लाभार्थियों को ₹30-₹30 हजार की सब्सिडी के स्वीकृति पत्र भी सौंपे गए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जसवीर सिंह द्वारा किया गया।









