Connect with us

Uncategorized

कत्यूरी वंशजों ने किया जियारानी का पूजन

मीनाक्षी

हल्द्वानी। मकर सक्रांति के दिन कुमाऊं के विभिन्न जिलों से कत्यूरी वंशज अपनी कुलदेवी जियारानी का पूजन करने रानीबाग पहुंचे। सुबह गार्गी नदी में स्नान के बाद, ढोल-दमाऊं की धुनों में जियारानी के जागरों के साथ कत्यूरी वंशज तट पर पहुंचे और शिला का पूजन किया। रानीखेत, चम्पावत और धूमाकोट सहित विभिन्न क्षेत्रों से कत्यूरी वंशज परिवारों के साथ जियारानी का पूजन करने आए थे। इस मौके पर परिवारों ने साथ मिलकर गार्गी नदी में आस्था की डुबकी लगाई और मकर सक्रांति के पर्व को पारंपरिक तरीके से मनाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  पासपोर्ट बनवाने के लिए अब दूर जाने की जरूरत नहीं, चम्पावत और टनकपुर में लगेगा विशेष कैंप

More in Uncategorized

Trending News