Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारभूमि की बेटी प्राची जमलोकी ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक।

रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में आयोजित हुई राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में जनपद की बेटी प्राची जमलोकी ने अंडर-23 बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर में स्वर्ण पदक और 200 मीटर दौड़ में सिल्वर पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया।युवा कल्याण विभाग रुद्रप्रयाग के खेल प्रशिक्षक दीपक रावत व मनवर नेगी ने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं में कु. प्राची जमलोकी की इस उपलब्धि पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।विकास खंड ऊखीमठ के दूरस्थ गांव रविग्राम, फाटा निवासी प्राची के पिता राजेंद्र जमलोकी पेशे से अध्यापक हैं और माता श्रीमती सुमन जमलोकी गृहणी हैं और भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष हैं। वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। श्रीमती सुमन जमलोकी ने बताया कि उनकी बालिका प्राची का खेल के प्रति जुनून है। बेटा भी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में अव्वल है। प्राची ने 12वीं तक की शिक्षा अगस्त्यमुनि से ग्रहण की है। वह सात बार जनपद की ओर से राज्य स्तरीय खेलकूद में प्रतिनिधित्व कर चुकी है और तीन बार अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है। प्राची की इस उपलब्धि पर संपूर्ण केदार क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  MLA Umesh Kumar की पुलिस से झड़प!, टिहरी केतन हत्याकांड मामले में कूच के लिए निकले

More in उत्तराखण्ड

Trending News