Connect with us

दिल्ली

पुरानी पेंशन की मांग को लेेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों की भीड़

नई दिल्ली। रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन बहाली के लिए देशभर से जुटे शिक्षक-कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों के लाखों शिक्षक कर्मचारियों ने NPS निजीकरण भारत छोड़ो, पुरानी पेंशन बहाल करो, NMOPS जिंदाबाद, अटेवा जिंदाबाद के नारे लगाए। अलग -अलग राज्यों के कर्मचारियों ने अपने-अपने अंदाज में सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। इस दौरान ‘जो OPS बहाल करेगा, वही देश पर राज करेगा’ के नारे लगाए गए।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर देशभर से लाखों कर्मचारी दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। इतनी भीड़ तो शायद ही अन्ना हज़ारे के आंदोलन के दौरान भी जुटी हो। आक्रोशित भीड़ पुरानी पेंशन की माँग को लेकर रामलीला मैदान में प्रदर्शन और शक्ति प्रदर्शन के लिए पहुंची थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हल्की चोटें आईं
Continue Reading
You may also like...

More in दिल्ली

Trending News