Connect with us

Uncategorized

लालकुआं के विधायक ने किया कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन

लालकुआं। प्रदेश में गुंडागर्दी एवं सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा में भारी विरोध करने के चलते विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन किया। इस दौरान विधायक मोहन बिष्ट ने कहा कि चार दिन का विधानसभा सत्र कांग्रेस विधायकों के दुर्व्यवहार के कारण महज दो दिन में ही समाप्त करना पड़ा।
उन्होंने आरोप लगाया कि इससे कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर चर्चा नहीं हो सकी और योजनाएँ बाधित हो गईं। उन्होंने कहा कि यह आचरण कांग्रेस विधायकों की विकास विरोधी मानसिकता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों के पुतले की जूते से पिटाई भी की।
पुतला दहन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, मंडल महामंत्री बॉबी संबल, राजकुमार सेतिया, संजीव शर्मा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, सभासद धन सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, जीवन कबडवाल, नारायण सिंह , विनोद श्रीवास्तव, उमेश तिवारी, पंकज सिंह, अभिषेक सिंह, परमांशु श्रीवास्तव, संजय अरोड़ा हरीश नैनवाल और बॉबी संभल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज भी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर के लिए जारी किया पूर्वानुमान।

More in Uncategorized

Trending News