Connect with us

उत्तराखण्ड

लालकुआं पुलिस ने सट्टे की खाई बाड़ी करते तथा अवैध शराब के साथ दो अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में सट्टे की खाई-बाड़ी एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में डीसी फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था अवैध सट्टे की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान दिनेश कुमार पुत्र स्वर्गीय रूपचंद निवासी कमरा नंबर 14 ए रेलवे कॉलोनी लालकुआं को बजरी कंपनी मोड पुलिया के पास लालकुआं से सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए मौके से 2200 रूपये, सट्टा पर्ची, गत्ता पेन के साथ गिरफ्तार कर उक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा दीपक सिंह मेहता उर्फ हुकरीपाल पुत्र स्वर्गीय माधव सिंह निवासी रावत नगर प्रथम बिन्दुखत्ता उम्र 32 वर्ष को इसके घर के पीछे से 83 पाउच के साथ रंगे हाथों अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा-60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत। 11 दिनों से घरों की छतों पर बरस रहे पत्थर

More in उत्तराखण्ड

Trending News