Connect with us

उत्तराखण्ड

मतदान परिणाम से पहले भाजपा की हो रही बड़ी बैठक, सभी दिग्गज नेता मौजूद

अब तक की बड़ी खबर भाजपा के खेमे से सामने आ रही है, जानकारी के अनुसार राज्य में विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले ही भाजपा की बड़ी बैठक हो रही है। इस बैठक में भाजपा के बड़े नेता भी मौजूद हैं। बैठक में संभावित परिणामों के बाद सरकार बनाने की सभी संभावनाओं पर मंथन किया जा रहा है।

इस बैठक में विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हैं। बैठक में चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी शामिल हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा कितनी गंभीरता से चुनाव परिणामों के बारे में चर्चा कर रही है।इस हाईलेवन बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा भी पहुंचे हैं। इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव मतगणना से पहले चल रही बैठक में पहुंचे भाजरा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News