Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी कार्रवाई: धोखाधड़ी के आरोपी सहित 20 आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त

नैनीताल। कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने कुमाऊं क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के अभिलेखों की विवेचना करते हुए कुमाऊं में तत्काल कुल 20 मामले चयनित किए हैं इनमें से जनपद उधम नगर नगर के 10, नैनीताल के 7, चंपावत के 2, अल्मोड़ा का 1 मामला शामिल हैं।

इनमें युवाओं को नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर रितेश पांडे की संपत्ति सीज करने, वर्ष 2022 में खनन पट्टे को लेकर शांतिपुरी में संदीप हत्याकांड में नामजद मोहन सिंह मेहता, जनपद चंपावत के थाना टनकपुर का मुक्ता प्रसाद भी शामिल है।

आई जी डां.आनंद भरणे ने जनपद उधम सिंह नगर में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत संपत्ति जब्ती करण में प्रवाही कार्य करने वाले पुल भट्टा के थानाओध्यक्ष उप निरीक्षक कमलेश भट्ट और थानाध्यक्ष दिनेशपुर उप निरीक्षक अनिल जोशी को 2500-2500 का नगद पुरस्कार प्रदान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News