Connect with us

उत्तराखण्ड

देर रात भाजपा में आया सियासी भूचाल,दो ने दिया इस्तीफा

देहरादून। देर रात भाजपा में सियासी भूचाल आ गया है। बता दें कि भाजपा के एक नहीं बल्कि 2 विकेट गिर गए हैं। हरक सिंह रावत समेत उनके समर्थक विधायक ने इस्तीफा दे दिया है और विधायक का नाम है रायपुर से उमेश शर्मा काऊ।

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के साथ रायपुर से विधायक उमेश शर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि कई दिनों पहले ही दोनों पार्टी के प्रति नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। सुबोध उनियाल कुछ ही देर में इस पर बयान देंगे। वहीं खबर आ रही है कि जल्द दोनों कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.लेकिन जो भी हो विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है और उसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News