Connect with us

उत्तराखण्ड

विधायक डाॅक्टर प्रमोद नैनवाल ने किया डोर स्टेप डिलीवरी का शुभारंभ

–अब सीधे गोदाम से राशन पहुंचेगा राशन डीलर के वहां

रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। क्षेत्रीय विधायक डाॅक्टर प्रमोद नैनवाल ने आज सरकार द्वारा चलाई जा रही डोर स्टेप डिलीवरी का पिता काट कर शुभारंभ किया और राजकीय खाद्यान्न वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आपकों बताते चलें कि सरकार द्वारा डोर स्टेप डिलीवरी के तहत अब राशन गोदाम से राशन सीधे राशन डीलर के वहां पहुंचेगा।सरकार द्वारा चलाई जा रही इस सुविधा के तहत आज सर्वप्रथम डोर स्टेप डिलीवरी का अल्मोड़ा जिले में रानीखेत विधानसभा के सौनी खाद्यान्न भण्डार में रीबन काट कर क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल ने शुभारंभ किया।

इस शुभ अवसर पर विधायक डाॅक्टर प्रमोद नैनवाल ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यह सुविधा सबसे पहले मेरी विधानसभा में शुरू की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सुविधा के शुरू होने पर क्षेत्रीय जनता को इस सुविधा का लाभ समय पर प्राप्त होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News