Connect with us

उत्तराखण्ड

धामी को छोड़, कांग्रेस विधायक दिल्ली तलब

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड कांग्रेस के सभी विधायकों को दिल्ली तलब कर लिया गया है। सभी विधायकों को दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है।
खबरें हैं कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, हल्द्वानी से विधायक सुमित दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। कई अन्य विधायक दिल्ली के लिए निकल रहें हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी के विधायक हरीश धामी ने दिल्ली जाने से इंकार कर दिया है।
आपको बता दें कि पहले ही हरीश धामी ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने ऐलान कर दिया था कि अगर वो अगला चुनाव लड़ेंगे तो कांग्रेस के टिकट पर नहीं लड़ेंगे।वहीं अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विधायकों को दिल्ली क्यों बुलाया गया है। हालांकि माना जा रहा है संगठन में बदलाव को लेकर कोई चर्चा हो सकती है। प्रदेश कार्रकारिणी का भी गठन होना है। वहीं राष्ट्रपति चुनावों की भी आहट है। ऐसे में पार्टी आलाकमान इन सभी मुद्दों पर विधायकों से चर्चा कर सकता है।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News