Connect with us

दिल्ली

दिल्ली के एक फ्लैट में मिला की गला काटकर हत्या, लिव इन पार्टनर या पत्नी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

दिल्ली के आउटर जिले के रनहोला थाना क्षेत्र में एक महिला की गला काटकर हत्या की गई। जिसका शव घर के अंदर ही पड़ा हुआ था। महिला एक व्यक्ति के साथ रह रही थी, जो घटना के बाद से फरार है पुलिस जांच में जुटी हुई है। दिल्ली पुलिस का कहना है, ”रनहोला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक फ्लैट में एक महिला रानी की हत्या कर दी गई, आरोपी भाग गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी अशोक ने कुछ दिन पहले फ्लैट किराए पर लिया था। उसने रात में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में इस बात की जांच की जा रही है कि महिला उसकी पत्नी थी या लिव-इन पार्टनर। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।”आउटर जिले के डीसीपी जिमी चिरम द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पीसीआर को गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे एक घर में महिला की बॉडी होने की सूचना मिली थी, सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची तो यह पता चला कि घर के अंदर एक 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा हुआ है। और उसके गले पर कट का निशान है। जिस पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई। अब घर के अंदर जिस तरह से बॉडी मिली, उससे शुरुआती शक इस घर में रहने वाले व्यक्ति पर किया जा रहा है। वही पुलिस इस बात को लेकर लोगों से पूछताछ कर रही है कि क्या वो अकेली रहती थी या फिर उसके परिवार में और कोई भी उसके साथ रहता था पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आसपास के लोगों ने बताया कि महिला के साथ एक और व्यक्ति रहता था। कुछ महीने पहले ही इस मकान में किराए पर रहने के लिए महिला आई थी, हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह व्यक्ति महिला का पति था या फिर लिव इन में दोनों रह रहे थे।पुलिस महिला के अन्य रिश्तेदारों का भी पता लग रही है, क्योंकि महिला की पहचान से जुड़ी कोई जानकारी पुलिस को उसके घर से नहीं मिल पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके या आखिर महिला के घर कौन आया था।महिला के साथ रहने वाले व्यक्ति का भी सुराग पुलिस पता कर रही है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल -यहां भारी बारिश की वजह से 21 रास्ते हुए बंद

More in दिल्ली

Trending News