Connect with us

उत्तराखण्ड

लाल कुआं क्षेत्र में बंदरों से निजात पाने के लिए स्थानीय लोगों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

लालकुआ। यहां पर कटखने बंदरों की वजह से रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है इसको लेकर यहां के स्थानीय लोगों ने विधायक मोहन सिंह बिष्ट को ज्ञापन देकर कटखने बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रार्थिगण बमेठा बंगर खीमा के शिवालिकपुरम, इंद्रा आवास व शिवपुरी के निवासी है, महोदय शिवालिकपुरम, शिवपुरी, इंद्रा आवास कालोनी में बंदरों का आतंक व्याप्त है, जिनकी तादात काफी बढ़ चुकी, वर्तमान समय में बंदर काफी आक्रमक हो गए हैं।

उक्त कटखने बंदरों ने लोगो का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है, यहां आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों के साथ-साथ महिलाओं को भी काटने लगे है, बंदर अभी तक दर्जनों लोगों को काट चुके है, जिससे कालोनी वासी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। वही विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News